Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/12 जून। पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्‌ठल के खिलाफ बठिंडा कोर्ट में मामला दर्ज करने के लिए अर्जी दाखिल की गई है। यह अर्जी उनके एक विवादित बयान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल झुंबा ने दायर की है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 जुलाई, 2026 को होगी। मोहन लाल झुंबा, जो बठिंडा के सामाजिक कार्यकर्ता और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हैं, ने बताया कि उन्होंने पहले इस संबंध में बठिंडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। झुंबा के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि जब वह मुख्यमंत्री थीं, तब कुछ अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी थी कि पंजाब का माहौल खराब करके उनकी सरकार दोबारा बन सकती है। राज्य का माहौल खराब करने का प्रयास मोहन लाल झुंबा ने तर्क दिया कि इस बयान से आम लोगों का राजनीतिक नेताओं पर से भरोसा कम हुआ है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ऐसे अधिकारी भविष्य में भी राज्य का माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।मोहन लाल झुंबा के वकील संजीव गुप्ता ने बताया कि एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा ऐसा बयान समाज में डर और अस्थिरता पैदा कर सकता है, साथ ही राज्य की शांति भंग कर सकता है। ----