Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 17 Jan : एकता विहार, बलटाना में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ससुर की ही कार की चपेट में आने से दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान मनदीप कुमार (उम्र करीब 42 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, कार चला रहे बुजुर्ग की पहचान अश्विनी शर्मा (उम्र लगभग 65 वर्ष) के तौर पर हुई है, जो मनदीप कुमार के ससुर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसा हुंडई कंपनी की i20 ऑटोमेटिक कार से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी कारणवश कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े मनदीप कुमार को जोरदार टक्कर मारते हुए उनके ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मनदीप कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को बाहर निकालकर मदद की। घायल अवस्था में मनदीप कुमार को तुरंत इलाज के लिए जीरकपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनकी एमआरआई और एक्स-रे जांच करवाई गई, जिसमें उनके पैर में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लंबे इलाज की जरूरत पड़ सकती है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेपी हॉस्पिटल से छुट्टी देकर आगे के इलाज के लिए किसी अन्य निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। मामले को लेकर स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।