Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
इलाज में देरी से रीढ़ टेढ़ी हो सकती है, जिससे दिल और फेफड़ों पर असर पड़ सकता है : डॉ. जोशी।
थानेसर (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के ऑर्थोपेडिक्स स्पाइन विभाग के स्कोलियोसिस डिवीज़न ने 'पीडियाट्रिक स्पाइनल डिफॉर्मिटीज़' (बच्चों की रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारी) का सफल इलाज कर उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। यहां डॉक्टरों ने कई जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी की हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में खास उपलब्धि माना जा रहा है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. दीपक जोशी और उनकी टीम ने काइफोसिस, स्कोलियोसिस और जन्म से जुड़ी रीढ़ की समस्याओं से पीड़ित बच्चों का इलाज किया है। एक मामले में, 5 साल की बच्ची जन्म से ही कमर के नीचे के हिस्से में टेढ़ेपन (काइफोसिस) से पीड़ित थी। उसकी रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा सही तरह से विकसित नहीं हुआ था, जिससे उसकी कमर में कूबड़ बन गया था। अगर समय पर इलाज नहीं होता, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती थी। डॉ. जोशी की टीम ने करीब 4 घंटे चली सर्जरी में खराब हड्डी को ठीक कर रीढ़ को सीधा किया और स्क्रू की मदद से उसे स्थिर किया। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत तेजी से सुधरी और तीन दिन में ही उसे छुट्टी दे दी गई। आज वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही है। दूसरे मामले में, 19 साल की एक लड़की को स्कोलियोसिस की समस्या थी, जिसमें रीढ़ एक तरफ मुड़ जाती है और शरीर टेढ़ा दिखाई देने लगता है। जांच के बाद उसकी सर्जरी की गई, जो करीब 3 घंटे चली। सर्जरी के तीन दिन बाद ही मरीज चलकर घर चली गई और उसकी लंबाई में भी करीब 3 इंच का सुधार हुआ। डॉ. जोशी ने बताया कि काइफोसिस और स्कोलियोसिस जैसी बीमारियां कई बार समय पर पता नहीं चल पातीं, लेकिन इलाज में देरी होने पर यह गंभीर रूप ले सकती हैं और दिल व फेफड़ों के काम पर असर डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि छोटी समस्या का इलाज बेल्ट (ब्रेस) से हो सकता है, जबकि बड़ी समस्या में सर्जरी जरूरी होती है। फोर्टिस मोहाली में ये सभी सर्जरी आधुनिक तकनीक और उच्च स्तर की सुविधा के साथ की जा रही हैं।