Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कानून व्यवस्था पर सवाल: सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में गोली चलाकर 4 लाख की लूट पुलिस गश्त पर उठे सवाल, एयरोसिटी में दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर वारदात अपराधियों के हौसले बुलंद, ज़ीरकपुर में आम आदमी असुरक्षित ,ज़ीरकपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल दिनदहाड़े बैंक के चीफ मैनेजर से पिस्तौल की नोक पर करीब 4 लाख की लूट, बदमाशों ने चलाई गोली ज़ीरकपुर 17 Jan : अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सुरक्षित माने जाने वाले रिहायशी इलाकों में भी दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूट और फायरिंग की वारदात सामने आ रही है। गुरुवार सुबह एयरोसिटी, ज़ीरकपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर सुधांशु कुमार के साथ हुई सनसनीखेज लूट की घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित सुधांशु कुमार, जो ब्लॉक एच एयरोसिटी के निवासी हैं, ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे अपनी कार से दफ्तर जा रहे थे। घर से महज तीन–चार मिनट आगे स्लिप रोड पर घनी धुंध के बीच बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक अचानक उनकी कार के बेहद पास आकर रुक गए। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद बाइक से टक्कर हो गई है। बाइक सवारों ने कार का शीशा नीचे करने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया, पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनका हाथ पकड़ लिया और कार के अंदर से सोने का कड़ा (करीब 15 ग्राम) और चेन (करीब 16 ग्राम) छीनने लगा। जब पीड़ित ने शीशा ऊपर करने की कोशिश की तो बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने उनसे सोने का कड़ा और चेन उतरवा ली। बदमाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने बंदूक तानकर अंगूठियां भी उतरवाने को कहा। जान बचाने के लिए जब पीड़ित ने कार आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने ड्राइवर साइड की खिड़की से कार के अंदर की ओर पिस्तौल तानकर गोली चला दी। गनीमत रही कि पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी तेज़ी से आगे बढ़ा ली, जिससे गोली शीशे में जा लगी और उनकी जान बच गई। घटना के बाद पीड़ित सीधे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर उन्हें बताया गया कि मामला थाना ज़ीरकपुर में दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने थाना ज़ीरकपुर में औपचारिक शिकायत दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद एयरोसिटी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग खुलेआम दिन में हुई इस वारदात से सहमे हुए हैं और पुलिस गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। बॉक्स : इलाके में दहशत लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी सुबह दफ्तर जाते समय सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। इस घटना ने एक बार फिर ज़ीरकपुर की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कोटस “सुबह हमें इस मामले की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने गोली चलने की बात कही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” —लाभ सिंह, जांच अधिकारी, थाना ज़ीरकपुर