Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पुलिस से बचने के लिए शिमला के ग्रामीण क्षेत्र में छिपकर रह रहा था, काबू कर न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला 17 Jan : पंचकूला पुलिस की पीओ स्टाफ टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीते करीब 6 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा यह आरोपी कुल 13 मामलों में वांछित था और लगातार स्थान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर चेक बाउंस के 9 मामलों में जेल जंपर होने के आरोप हैं, और इसी के संबंध में उसके विरुद्ध पिंजौर और कालका क्षेत्र में कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की पहचान राजू कुमार, निवासी वासुदेवपुरा, पिंजौर (जिला पंचकूला) के रूप में हुई है। हालांकि मूल रूप से पंचकूला का निवासी होने के बावजूद आरोपी लंबे समय से हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। पीओ स्टाफ टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी रणनीति के साथ जाल बिछाया। पुलिस ने पहले आरोपी की गुप्त रूप से रैकी की और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किसी अन्य मामले में मंडी कोर्ट (हिमाचल प्रदेश) में पेश होने वाला है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम पहले से ही कोर्ट परिसर के आसपास घात लगाकर तैनात हो गई। सही समय और मौके का इंतजार करते हुए पुलिस ने 16 जनवरी को आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद देर रात ही आरोपी को थाना कालका लाया गया। आज आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को पीओ स्टाफ इंचार्ज विरेंद्र नैन के नेतृत्व में टीम में शामिल एएसआई संजीव (1), एएसआई संजीव (2), सिपाही आजाद सिंह तथा होमगार्ड महेंद्र शामिल थे, जिनकी सतर्कता और टीमवर्क से यह कार्रवाई संभव हो सकी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन: लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती होता है, लेकिन हमारी टीमों की मेहनत, तकनीकी सहयोग और सूचनाओं के सटीक विश्लेषण से ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।