Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सीआईए कलायत ने अवैध असला रखने वाले आरोपी को दबोचा, हथियार जब्त
कलायत (रवि जैस्ट) : एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला रखने वालों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए कलायत पुलिस द्वारा एक आरोपी को 315 बोर देसी कट्टा व 5 कारतूस सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई राजीव सिंह की टीम शाम के समय गस्त दौरान किसान चौंक कलायत के पास मौजूद थी। जहां पर पुलिस पार्टी को खुफिया सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव खरौदी निवासी अशोक उर्फ शौकी गांव खरक पाडवा से सजूमा को जाने वाली सड़क के टी- प्वाइंट पर किसी वारदात को अंजाम देने के इंतजार में खड़ा है तथा उसके पास अवैध असला है। अगर वहां पर तुरंत रेड की जाए तो अशोक को अवैध असला सहित काबू किया जा सकता है। जो सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस पार्टी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश देकर अशोक उर्फ शौकी उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में जेब से एक 315 बोर देसी कट्टा तथा 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके सीआईए कलायत के एएसआई राजीव सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।