Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कई अन्य हादसों में लोग घायल बठिंडा 17 Jan। घने कोहरे और तेज़ रफ्तार ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। गुजरात से शिमला घूमने गए पांच लोगों की वापसी के दौरान पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार को गांव गुड़तड़ी के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां उनकी फॉर्च्यूनर कार कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बेन के रूप में हुई है। सभी गुजरात के बनासकांठा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। अमिता बेन महिला कॉन्स्टेबल थीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि सभी लोग शिमला से लौट रहे थे। बठिंडा पहुंचते ही घने कोहरे के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हो गया। उधर, गुरदासपुर में भी कोहरे के कारण स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें वैन में सवार 9 सरकारी शिक्षक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अमृतसर–पठानकोट हाईवे पर स्कूल वैन और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में सफर करते समय विशेष सावधानी बरतें, तेज़ रफ्तार से बचें और वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।