Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Faridabad: फर्जी पहचान बनाकर ठगी करने वाला आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सवा करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, फरीदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद से आरोपी दबोचा
फरीदाबाद: फरीदाबाद में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अहमदाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था। इस मामले में एक वरिष्ठ नागरिक से खुद को CBI अधिकारी बताकर 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये ठगे गए थे। साइबर थाना सेंट्रल की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुजरात निवासी 78 वर्षीय बलदेव भाई बाबू भाई ब्रह्मभट्ट के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बलदेव ने अपने परिचित जयपुर निवासी अमित का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें करीब 32 लाख रुपये की ठगी राशि ट्रांसफर हुई थी। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। आरोपी ने अमित को अहमदाबाद बुलाकर लगभग 10 दिनों तक अपने पास रखा और खाते का उपयोग करवाया। खाते का संचालन बंद होने के बाद अमित को वापस भेज दिया गया। अमित को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। क्या है पूरा मामला? सेक्टर-85 निवासी पीड़ित के अनुसार, 30 मार्च को उसे एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को CBI अधिकारी बताया। ठगों ने दावा किया कि उसके नाम पर बेंगलुरु में एक बैंक खाता मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में इस्तेमाल हो रहा है। डर का माहौल बनाकर ठगों ने पीड़ित को गिरफ्तारी का भय दिखाया और उसकी संपत्ति व बैंक खातों की जांच के नाम पर रकम “सुरक्षित” खातों में ट्रांसफर करने को कहा। आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट के नाम का हवाला देकर ठगों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने अप्रैल 2026 में अलग-अलग खातों में कुल 1.24 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी नंबर बंद मिले। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।