फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (फिको) के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह कुलार ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित “ट्रांसफॉर्मिंग ग्रोथ: विजन, इनोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के माननीय लेफ्टिनेंट गवर्नर सरदार तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की।
अपने संबोधन में सरदार तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि यदि हमारे पास स्पष्ट लक्ष्य और उसे प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प हो, तो हम किसी भी मंजिल को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विजन, नवाचार और सतत विकास किसी भी संस्था, उद्योग एवं राष्ट्र की प्रगति के प्रमुख आधार हैं।
सरदार गुरमीत सिंह कुलार ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक विचार उद्योग जगत, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने में सहायक सिद्ध होंगे।