Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
डीजीपी गौरव यादव ने नया 'सांझ सिटिजन पोर्टल' लॉन्च किया, महिला पुलिस कर्मियों के लिए 93 ई-स्कूटरों को दिखाई हरी झंडी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप नागरिक-केंद्रित एवं तकनीक-आधारित पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर में नए सांझ सिटिजन पोर्टल का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि 134 वर्ष पुरानी यह अकादमी पंजाब पुलिस की प्रमुख प्रशिक्षण संस्था है। डीजीपी ने स्पेशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दिओ के साथ मिलकर पंजाब पुलिस महिला मित्र एवं महिला हेल्प डेस्कों का संचालन करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के लिए 93 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी तथा पूरे राज्य में बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। उन्नत सांझ सिटिजन पोर्टल (saanjh.punjabpolice.gov.in) 530 से अधिक सांझ केंद्रों द्वारा पिछले एक दशक से प्रदान की जा रही सेवाओं के अनुभव पर आधारित है। इसमें 14 नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें पुलिस सत्यापन के लिए आधार-सक्षम ई-केवाईसी, फर्जीवाड़े को रोकने हेतु क्यूआर-कोड प्रमाणित प्रमाणपत्र, सभी भुगतानों के लिए डिजिटल रसीदें, गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्टिंग की बेहतर प्रक्रिया, पते के सत्यापन सहित पूरी तरह कागजरहित किरायेदार सत्यापन प्रणाली, वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित सेवाएं तथा पासपोर्ट सत्यापन अधिकारियों के लिए नागरिक फीडबैक प्रणाली शामिल है। इस फीडबैक प्रणाली के अंतर्गत फरवरी 2025 से अब तक 90,000 प्रतिक्रियाएं दर्ज की जा चुकी हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नया सांझ पोर्टल तकनीक, सुशासन सुधार और नागरिक-अनुकूल सोच के समन्वय का प्रतीक है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत मुलाकातों की आवश्यकता को कम करना, बिचौलियों की भूमिका समाप्त करना तथा प्रमाणित और वास्तविक समय की पुलिस सेवाओं को सीधे पंजाब के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वाहन एनओसी और लापता व्यक्तियों की जानकारी के लिए पोर्टल का राष्ट्रीय डिजिटल पुलिस रिपॉजिटरी से एकीकरण तथा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने वाला नया यूनिफाइड पुलिस वेरिफिकेशन ऐप पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डीजीपी गौरव यादव ने युवा सांझ, स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना, जागृति, महिला हेल्प डेस्क और सांझ राहत केंद्रों जैसी चल रही पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "पंजाब पुलिस अपने मार्गदर्शक सिद्धांत 'हक आपका, फर्ज हमारा' के प्रति पूरी दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।" इस अवसर पर डीजीपी पंजाब ने नए सांझ शुभंकर (मास्कट) 'शेरा' और 'शक्ति' का भी अनावरण किया, जिन्हें पंजाब पुलिस की समुदाय तक अधिक मित्रवत और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त (सीपी) जालंधर धनप्रीत कौर, सीपी लुधियाना स्वपन शर्मा, डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया, एसएसपी जालंधर देहात हरविंदर सिंह विर्क, एसएसपी एसबीएस नगर तुषार गुप्ता तथा एसएसपी लुधियाना देहात अंकुर गुप्ता भी उपस्थित रहे।