Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यमुनानगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 टीमों ने संभाला मोर्चा
यमुनानगर: जिले में नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने गुरुवार तड़के आजाद नगर कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। अभियान का नेतृत्व डीएसपी आशीष चौधरी ने किया। 15 विशेष टीमें और डॉग स्क्वायड रहे शामिल 'मिशन मैदान' के तहत चलाए गए इस विशेष अभियान में 15 पुलिस टीमों के साथ डॉग स्क्वायड को भी शामिल किया गया। पुलिस ने कॉलोनी के कई मकानों में पहुंचकर कमरों, स्टोर, अलमारियों और अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई। अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक मकानों की तलाशी ली गई। पुलिस ने क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों की भी जांच की और दस्तावेजों का सत्यापन किया। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं मिले, उनके वाहनों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। तड़के कार्रवाई से इलाके में मची हलचल सुबह-सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से कॉलोनी में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता का स्पष्ट संदेश गया है। कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली पुलिस अधिकारियों के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान कोई अवैध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। हालांकि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की गई हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। आगे भी जारी रहेंगे अभियान डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि जिले को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।