Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hisar: महिला की कटी टांग मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हिसार के नाले में मानव अंग मिलने से फैली सनसनी, पहचान और जांच की कवायद तेज
हिसार (Narendra Singh Danu) : शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले से महिला की कटी हुई टांग मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार देर शाम नाले के पास मौजूद लोगों की नजर अचानक एक कटी हुई टांग पर पड़ी। यह दृश्य देखकर लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कटी हुई टांग को कब्जे में लेकर आसपास अन्य मानव अंगों की तलाश की, लेकिन फिलहाल कुछ और बरामद नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि हाल की बारिश के कारण नजदीकी मेडिकल वेस्ट प्लांट से कोई जैविक अवशेष बहकर नाले तक पहुंच गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पहचान की कोशिश जारी पुलिस टांग में फंसे सलवार के कपड़े के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही बरामद अंग को जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञ इसकी विस्तृत पड़ताल करेंगे। मेडिकल वेस्ट प्लांट पर फिर उठे सवाल घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर आर्य नगर गांव के पास स्थित मेडिकल वेस्ट प्लांट को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से अक्सर दुर्गंध आती रहती है और मेडिकल कचरे के उचित निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी के बीच स्थित इस प्लांट को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सभी पहलुओं पर जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद अंग की फोरेंसिक और चिकित्सीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मानव अंग के स्रोत और उससे जुड़े संभावित तथ्यों की पड़ताल में जुटी हुई है।