Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hansi: सुबह की सैर बनी मौत का सफर, हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हांसी में अपराधियों के हौसले बुलंद, जिम संचालक की हत्या कर मौके से फरार हुए हमलावर
हांसी (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने एक जिम संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमले में वहां मौजूद एक युवती भी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जींद जिले के डाडम गांव का निवासी था और वर्तमान में हांसी की शांति निकेतन कॉलोनी में रह रहा था। घायल युवती की पहचान शिखा के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा था कपिल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कपिल सुबह फव्वारा चौक के निकट युवाओं को शारीरिक अभ्यास और फिटनेस प्रशिक्षण दे रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने पीछे से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां कपिल की पीठ और सिर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। फायरिंग के दौरान एक गोली का छर्रा पास में मौजूद युवती को भी लग गया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। प्रेम विवाह एंगल समेत कई पहलुओं पर जांच पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कपिल ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था। ऐसे में पुलिस हत्या की जांच ऑनर किलिंग, पारिवारिक रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोल और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में दहशत, परिजनों में रोष दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घायल युवती के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।