Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफे के बाद वीडियो, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विवादों के बीच इस्तीफा, हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर दी सफाई
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन पद से इस्तीफा देने के बाद रेणु भाटिया ने एक वीडियो जारी कर अपने कार्यकाल के दौरान हुई गलतियों के लिए माफी मांगी है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान से जुड़े विवाद, विशेषकर कुरुक्षेत्र मामले का कोई सीधा उल्लेख नहीं किया। जारी वीडियो में रेणु भाटिया ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि यदि उनके कार्यों या शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही जीवन का हिस्सा है। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना और दोबारा मौका दिया। वीडियो में उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हर पीड़ित महिला की समस्या को अपने परिवार की समस्या समझकर हल करने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने भविष्य में इस पद पर आने वाले व्यक्ति से भी यही अपेक्षा जताई कि वह महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुलझाए। गौरतलब है कि रेणु भाटिया का इस्तीफा मंगलवार देर रात सामने आया था, जिसके बाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अब तक राज्य सरकार की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे स्थिति पर असमंजस बना हुआ है।