Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: स्पेशल खिलाडिय़ों के लिए पंजाब सरकार का नकद राशि पुरस्कार ऐतहासिक कदम: परमजीत सचदेवा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विशेष खिलाड़ियों के हित में पंजाब सरकार का बड़ा कदम, नकद पुरस्कार योजना को बताया ऐतिहासिक: परमजीत सचदेवा परमजीत सचदेवा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला के लिए यह अत्यंत गौरव और सममान का अवसर रहा, जब पंजाब सरकार द्वारा पंजाब नकद पुरस्कार खेल नीति 2023 के अंतर्गत स्कूल के पांच स्पेशल खिलाडिय़ों को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किए गए, यह सममान मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा विशेष ओलंपिक्स भारत के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया गया, यह जानकारी एरिया डायरेक्टर स्पेशल ओलंपिक भारत पंजाब परमजीत सिंह सचदेवा ने दी। परमजीत सचदेवा ने बताया कि आशा किरन स्पेशल स्कूल के पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों में सोनिया सैनी, रोहित कुमार, सन्नी कुमार और कुणाल सेठी को क्रमवार 50-50 हजार रुपये तथा गगनदीप सिंह को 30,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इन खिलाडिय़ों ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त किए और पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल में एक विशेष सममान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खिलाडिय़ों, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों तथा समाजसेवियों ने भाग लिया और खिलाडिय़ों की सफलता पर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर आशादीप वेलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह, सचिव कर्नल गुरमीत सिंह, राम आसा, स्पेशल ओलंपिक्स भारत पंजाब के एरिया डायरेक्टर परमजीत सिंह सचदेवा, प्रिंसीपल शैली शर्मा, कोच श्रीमती अंजना तथा वाइस प्रिंसीपल श्रीमती इंदु बाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस मौके सभी उपस्थित अभिभावकों, प्रशिक्षकों ने पंजाब सरकार और मुखय मंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विशेष खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परमजीत सचदेवा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना एक संवेदनशील एंव दूरदर्शी निर्णय है। परमजीत सचदेवा ने बताया कि पंजाब की आप सरकार ने इस खेल नीति को लागू करके स्पेशल खिलाडिय़ों का मनोबल बढाया है, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जो नीति लागू की गई है इस तरह की नीति किसी दूसरे राज्य की सरकार ने लागू नहीं की। परमजीत सचदेवा ने कहा कि आशा किरन स्कूल के छात्र सुखविंदर सिंह ने 2013 में कोरिया में हुई स्पेशल ओलंपिक के दौरान देश के खिलाडिय़ों की अगुवाई की थी और कई जीत दर्ज की थी, उन्होंने कहा कि तब हमारी तरफ से केंद्र और पंजाब सरकार को अपील की गई थी कि स्पेशल खिलाडिय़ों के सममान के लिए कोई खेल नीति बनाई जाए, तब सांसद अविनाश राय खंना ने इसके प्रति सांसद में सवाल भी उठाया था, परमजीत सचदेवा ने बताया कि 2015 में केंद्र की भाजपा सरकार ने स्पेशल खिलाडिय़ों के लिए खेल नीति बनाई लेकिन तब राज्य की अकाली-भाजपा सरकार ने इस तरफ धयान नहीं दिया और ना ही 2017 में बनी कांग्रेस सरकार ने कोई कदम उठाया लेकिन 2022 में जब आप की सरकार बनी और खेल मंत्री मीत हेयर बने तो उन्होंने पालिसी पर काम शुरू किया। परमजीत सचदेवा ने कहा कि आप सरकार ने मुखय मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में स्पेशल खिलाडिय़ों की खेल नीति को लागू कर इन खिलाडिय़ों और इनके परिवारों का मान बढाया है।