Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Faridabad: सीवरेज गैस हादसे में दो की मौत, निगम ने जिम्मेदार एजेंसी पर कसा शिकंजा, पेमेंट रोकी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दर्दनाक हादसे के बाद निगम का बड़ा कदम, सीवरेज एजेंसी की बकाया राशि पर रोक
फरीदाबाद (Narendra Singh Danu) : प्रतापगढ़ स्थित मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) में दो युवकों की मौत के मामले ने नगर निगम प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। निगम आयुक्त ने संबंधित संचालन एजेंसी के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई है, जिसमें सफाई कार्य के दौरान दो युवकों की जान चली गई थी। बताया जा रहा है कि हादसे से एक दिन पहले ही निगम ने संबंधित एजेंसी को पंपिंग स्टेशन की सफाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। क्षेत्र में लगातार सीवर ओवरफ्लो और बैकफ्लो की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया था। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर क्षेत्र के एमपीएस का संचालन गिरधारी लाल एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इन्हीं स्टेशनों के जरिए एनआईटी क्षेत्र का सीवर और ड्रेनेज पानी एसटीपी तक पहुंचाया जाता है। तकनीकी खराबी या अव्यवस्था की स्थिति में कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सफाई के दौरान टैंक में भारी मात्रा में गाद जमा थी। आरोप है कि काम के दौरान मौजूद सुरक्षा उपकरणों के बावजूद दोनों युवकों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के टैंक के अंदर भेजा गया, जिससे जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नगर निगम ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि सभी मेन पंपिंग स्टेशनों का हर तीन महीने में सुरक्षा ऑडिट किया जाता है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि श्रमिकों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम पर लगाया गया, तो यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।