Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: हरियाणा में अब एक क्लिक पर मिलेंगे सभी कानून और नियम, बनेगी डिजिटल रिपॉजिटरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा सरकार का डिजिटल गवर्नेंस मॉडल मजबूत, सभी नियमों की होगी एकीकृत रिपॉजिटरी
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार सभी कानूनों, नियमों, आदेशों और नीतिगत दस्तावेजों की एक केंद्रीकृत डिजिटल ऑनलाइन रिपॉजिटरी तैयार करेगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से बुधवार को सभी प्रशासनिक सचिवों को जारी निर्देशों में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के विकास को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है। यह प्रणाली राज्य के सभी वैधानिक और नीतिगत दस्तावेजों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी, जिससे उनकी खोज और उपयोग आसान हो सकेगा। प्रस्तावित रिपॉजिटरी में अधिनियम, नियम, विनियम, सरकारी आदेश, परिपत्र और अधिसूचनाओं को क्षेत्रवार, विषयवार और अद्यतन तिथि के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा। इसमें सर्च सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे उपयोगकर्ता आसानी से प्रमाणिक और नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। निर्देशों के अनुसार सभी विभागों को अपने-अपने दस्तावेजों की संपादन योग्य (एमएस वर्ड) सॉफ्ट कॉपी तैयार कर 25 जून, 2026 तक उपलब्ध करानी होगी, ताकि पोर्टल पर इन्हें समय पर अपलोड किया जा सके। इसके साथ ही सरकार ने नियामकीय ढांचे की व्यापक समीक्षा प्रक्रिया भी शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य पुराने, अप्रासंगिक और दोहराव वाले नियमों को हटाकर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। समीक्षा के दौरान केवल उच्च जोखिम वाली गतिविधियों के लिए लाइसेंस व्यवस्था रखने, अन्य मामलों में स्व-पंजीकरण को बढ़ावा देने, लाइसेंसों की आजीवन वैधता, परिणाम-आधारित नियमन, थर्ड पार्टी निरीक्षण और जोखिम-आधारित मॉनिटरिंग जैसे सुधार सिद्धांतों पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 3 जुलाई, 2026 तक इस समीक्षा से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।