Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कैब ड्राइवरों का प्रदर्शन उग्र, चंडीगढ़ में पुलिस ने राजभवन मार्च को किया नाकाम
चंडीगढ़: कैब किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में चल रहा कैब चालकों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को और तेज हो गया। सचिवालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे यूनियन नेताओं को पुलिस ने सेक्टर-3 में रोक दिया और बाद में थाने ले जाया गया। ट्राइसिटी कैब ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रशासन से बातचीत के दौरान पुलिस ने आश्वासन दिया है कि राज्यपाल से मुलाकात के लिए यूनियन के दो प्रतिनिधियों की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-25 में धरना जारी रखने का निर्णय लिया है, जहां रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन को अब ऑटो चालकों का भी समर्थन मिल गया है, जिससे शहर में वैकल्पिक परिवहन पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे हालात में यात्रियों के लिए मुख्य रूप से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस सेवाएं ही उपलब्ध विकल्प बची हैं। सीटीयू की ओर से शहर और ट्राइसिटी क्षेत्र में 65 से अधिक रूटों पर नियमित बस संचालन किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध हैं, जबकि सेक्टर-17, सेक्टर-43, पीजीआई, सेक्टर-32 अस्पताल, हाई कोर्ट और सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के लिए सीधी कनेक्टिविटी बनी हुई है। कैब यूनियन का कहना है कि सीएनजी और ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण परिचालन लागत बढ़ गई है। इसी आधार पर वे किराया बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, 16 जून को प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन को बुड्ढा दल निहंग सिंहों के समर्थन की घोषणा ने आंदोलन को और व्यापक रूप दे दिया है। समर्थकों का कहना है कि लंबे समय से कैब चालकों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे आंदोलन को मजबूती मिल रही है।