Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
अमृतसर में 20 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, सीमा पार के तस्करों ने पहुंचाई खेप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/10 जून। अमृतसर देहात पुलिस के थाना घरिंडा और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस और बीएसएफ ने करीब 3 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद थाना घरिंडा पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। टीम को कुल तीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें से 2 पैकेटों में हेरोइन और एक पैकेट में अन्य नशीला पदार्थ पाया गया। बरामद किए गए नशीले पदार्थ का कुल वजन 3 किलो 50 ग्राम बताया गया है। तस्करी नेटवर्क की जांच तेज प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप सीमा पार से तस्करी के जरिए पंजाब में पहुंचाई जानी थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई के चलते इस बड़ी खेप को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और इस खेप को किस तक पहुंचाया जाना था। अमृतसर देहाती पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। नशा तस्करों पर अभियान जारी पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस बड़ी बरामदगी को सीमा सुरक्षा और नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। ----