Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा में तीसरी डिस्कॉम कंपनी के गठन की प्रक्रिया तेज
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कृषि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग बिजली वितरण कंपनी ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ के गठन की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इस योजना के लिए मुख्य अभियंता (वाणिज्य) यूएचबीवीएन दीपक पोपली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट भाषण में तीसरी बिजली कंपनी बनाने की घोषणा की थी। वर्तमान में राज्य में बिजली आपूर्ति उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के माध्यम से की जा रही है, जबकि नई कंपनी विशेष रूप से कृषि क्षेत्र की जरूरतों पर केंद्रित होगी। सरकारी आदेशों के मुताबिक, दीपक पोपली योजना के कार्यान्वयन, निगरानी और प्रगति की समीक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही, वे फील्ड स्तर पर संचालन की निगरानी और आवश्यक नीतिगत सुधारों को भी आगे बढ़ाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के सभी कृषि फीडरों और उपभोक्ताओं का प्रबंधन नई कंपनी के माध्यम से किया जाए। इसके लिए 15 अगस्त 2026 तक ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ को पूरी तरह से संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।