Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/9 जून। पंजाब में जल्द ही बड़ी हलचल होने की संभावनाएं जताई जा रही है। एक बार फिर से राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता के ट्राइडेंट ग्रुप की पंजाब के धोला स्थित फैक्ट्री पर प्रशासन द्वारा शिकंजा कसा जा सकता है। चर्चा है कि फैक्ट्री में अनियमिताओं के चलते उक्त यूनिट को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द उक्त यूनिट बंद हो सकता है। वहीं यह भी चर्चा है कि कंपनी को भी इस कार्रवाई का पता चल चुका है। जिसके चलते कंपनी ने अपने मुलाजिमों को दूसरे यूनिटों में शिफ्ट करना शुरु कर दिया है। वहीं नए ऑर्डर भी लेने बंद कर दिए गए हैं। सभी कर्मी व वस्तुएं मध्यप्रदेश के बुधनी प्लांट पर ट्रांसफर की जा रही है। चर्चा है कि पहले पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की और से कंपनी के उक्त यूनिट में जांच की गई थी। जिसके बाद कंपनी में कई तरह की लापारवाही सामने आने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि इसके बाद कंपनी के अधिकारी हाईकोर्ट पहुंच गए। कोर्ट ने प्रशासन से कंपनी को 30 दिन का समय देने के ऑर्डर किए थे। ऐसे में चर्चा है कि अब कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें 30 दिन बाद कंपनी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। राजनीति से प्रेरित बताई जा रही कार्रवाई बता दें कि ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता को आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा मेंबर बनाया गय था। जिसके बाद गुप्ता छह अन्य सांसदों के साथ आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद अचानक ट्राइडेंट ग्रुप पर कार्रवाई शुरु हुई। जिसके चलते गुप्ता व बाकी छह सांसदों द्वारा इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया गया था। मांगों को लेकर कर्मियों में नाराजगी ट्राइडेंट फैक्ट्री में करीब ढाई वर्ष पहले हुए कर्मचारी आंदोलन के बाद अब फिर से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। श्रमिक संगठनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा किए गए कुछ फैसलों से कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में ट्राइडेंट फैक्ट्री में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन किया था। उस समय मामला राज्य सरकार और श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ था। अब करीब 30 महीने बाद फिर से कर्मचारियों के बीच विरोध की चर्चाएं तेज हो गई हैं। श्रमिक नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दे अभी भी लंबित हैं। ऐसे में आशंकाएं जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह विरोध और तेज हो सकता है। ----