Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Panipat: पुलिस की मिसिंग सेल टीम ने फैक्ट्रियों में पहुंचकर महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध, हेल्पलाइन नंबरों व महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा कानूनों पर फैक्ट्रियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : जिला पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने और उन्हें महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की मिसिंग सेल टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों व फैक्ट्रियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों , सुरक्षा उपायों एवं कानूनी सहायता संबंधी जानकारी देकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। मिसिंग सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर रेखा ने अभियान के तहत मंगलवार को अपनी टीम के साथ पसीना रोड़ व चौटाला रोड पर विभिन्न फैक्ट्रियों में पहुंचकर वहां कार्यरत महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया। महिलाओं को छेड़छाड़, पीछा करना, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे अपराधों के बारे में गहन जानकारी देते हुए उनसे को सतर्क रहने की अपील की गई । इंस्पेक्टर रेखा ने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या डर को सहन न करें। यदि कोई व्यक्ति उनका पीछा करता है, रास्ता रोकता है या किसी भी प्रकार से परेशान करता है तो तुरंत इसकी सूचना दुर्गा शक्ति एप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 अथवा डायल 112 पर दें। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप के उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि यह एप आपात स्थिति में महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी सुरक्षा माध्यम है। पानीपत पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ टीम ने साइबर अपराध व नशे के खिलाफ भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्गा शक्ति टीम स्कूल, कॉलेजों और चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्रों में नियमित गश्त कर शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। अभिभावक छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें; इंस्पेक्टर रेखा ने महिलाओं को छोटे बच्चों की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। छोटे बच्चों को घर, गली या सार्वजनिक स्थानों पर अकेला न छोड़ें। बच्चों को अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी परिजनों को देने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर थोड़ी सी सावधानी किसी भी अप्रिय घटना को रोक सकती है।