Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कहा : निशाना बना कर वोटे की इधर -उधर , चुनाव आयोग को भेजी शिकायत
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया है आम आदमी पार्टी ओछे हथकंडे अपनाकर नगर निगम चुनाव लूटने की फ़िराक में है। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी से लेकर वोटे बनाने तक की सारी करवाई गैर क़ानूनी है। ना ही नई जनसंख्या के बारे में किसी को पता है ना ही वार्डो के नक़्शे उपलब्ध करवाए जा रहे है तथा ना ही ठीक ढंग से वोटे बनाई जा रही है। सत्ता दल का एक ही निशाना है कि वोटें चोरी करके किसी भी तरह होशियारपुर नगर निगम का चुनाव लूट लिया जाये। उन्होंने कहा कि सारी करवाई लोकतंत्र की मर्यादा से खिलाफ है। ऐसे चुनाव को वैध नहीं माना जा सकता।पहले गलत वोटे बनाने के बाद भाजपा के जबरदस्त प्रोटेस्ट पर वोटो का प्रारूप चुनाव आयोग ने नए सिरे से बनाने का आदेश दिया था। जिसके कारण नगर निगम होशियारपुर का चुनाव बाकी नगर निगमों से पीछे रह गया। दोबारा वोटों का ड्राफ्ट बनाते समय भी बहुत सी धाधलिया हुई है। 18 -5 -2026 के ड्राफ्ट में नक्शा ना होने की वजह से वार्ड न.43 की वोटे वार्ड न.42 में दिखा दी गई तथा वार्ड न.42 की वोट वार्ड न.43 में दिखा दी गई। सैकड़ो वोटो का पता ही नहीं चल रहा। लोगो के दर्जनों एतराज प्राप्त होने पर सत्ता पक्ष ने कुछ एतराजों ठीक करवाया । लेकिन बड़ी चालाकी का इस्तेमाल करते हुए भाजपा तथा अन्य विपक्षी नेता दलों के वोटरों को इधर -उधर शिफ्ट करवा दिया। अब स्थिति यह है कि फ़ाइनल वोटर सूचि पर एतराज भी नहीं दिए जा सकते। हैरानगी की बात है वार्ड न.12 में हमारे मौजूदा पार्षद श्री मति नरिंदर कौर की बेटी की उसके घर में ही बनी हुई वोट को भी दूसरे वार्डो में शिफ्ट कर दिया गया तथा उनका पूरा मोहल्ला भी शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड न.15 से 6 भाजपा के सभी संभावित उमीदवारो की वोट अन्य सैकड़ो भाजपा समर्थकों समेत वार्ड न.15 तथा 6 से इधर -उधर कर दी गई है। ताकि वह स्वयं को अपनी वोट न डाल सके। ऐसी ही व्यथा अन्य वार्डो से भी सुनने को मिली है। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं श्री विनोद परमार ,अश्वनी ओहरी तथा यशपाल शर्मा ने सरकार द्वारा वोटो की चोरी से चुनाव लूटने के प्रर्यासो की कड़ी निंदा करते हुए चुनाव आयोग को मामले में दखल देने की मांग की है। श्री सूद ने बताया उन्होंने स्वयं भी चुनाव आयोग को इसके बारे शिकायत भेजी तथा संबधित पीड़ितों ने भी चुनाव आयोग को लिखती शिकायते भेजी है।