Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
रिकॉर्ड कार्रवाई में कानपुर देहात पुलिस ने 15 वारंटियों को दबोचा
कानपुर (सुनील बाजपेई) : देहात की पुलिस अधीक्षक द्वारा वांक्षित वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कानपुर देहात पुलिस के इतिहास में यह पहला मौका है जब इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर की अगुवाई में शिवली पुलिस द्वारा एक साथ 15 वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। मतलब 15 वारंटियों की एक साथ रिकॉर्ड गिरफ्तारी कानपुर देहात के किसी भी थाने में नहीं की गई। शिवली के अपने अबतक के कार्यकाल में छोटी बड़ी सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करने वाले तेजतर्रार और व्यवहार कुशल निष्पक्ष और पारदर्शी कर शैली के इंस्पेक्टर अमरीन बहादुर सिंह की अगुवाई में यह सफलता सब इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह, अजय कुमार, आनन्द कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल, श्यामलाल, सुशील कुमार कांस्टेबल रोहित कुमार, गौरव, मनीष कुमार ,नरेन्द्र सिंह, संजय और राजकुमार की टीम को मिली, जिसके द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों रामू पुत्र श्यामलाल कुशवाहा निवासी ग्राम नुनारी बहादुरपुर रामजी पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम निवासी खलकपुर बिठूर थाना शिवली को गिरफ्तार करने मेंसफलता प्राप्त की। इसी तरह से, वीरेन्द्र उर्फ मिसिर पुत्र सहदेव कोरी निवासी ग्राम चम्पतपुर, राजेन्द्र पुत्र सहदेव कोरी निवासी ग्राम चम्पतपुर, ज्ञानू उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र सन्त सिंह निवासी लालपुर शिवराजपुर, मो0 इस्लाम पुत्र ईशा निवासी ग्राम मैथा, राजेन्द्र पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम मकरन्दपुर, संजय कुमार पुत्र बालकराम निवासी वार्ड न0 2 नगर पंचायत, सुशील पुत्र रामप्रसाद निवासी जवाहर नगर , ओमप्रकाश पुत्र विजय नारायण निवासी भोला निवादा , महेश चन्द्र पुत्र स्व० सीताराम निवासी ग्राम खरकपुर बिठूर थाना दीपक पुत्र सुरेन्द्र सविता निवासी ग्राम भंगापुरवा, रामबाबू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम बैरी वस्ता शैलेन्द्र पुत्र तेजराम निवासी ग्राम वाघपुर ,तेजराम पुत्र रामविलास निवासी वाघपुर थाना शिवली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।