लुधियाना/यूटर्न/9 जून। भाजपा के पंजाब प्रधान बनने के बाद पहली बार केवल सिंह ढिल्लों मंगलवार को लुधियाना पहुंचे। जिला प्रधान रजनीश धीमान और गुरदेव शर्मा देबी ने गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वर्करों से मीटिंग की। मीटिंग के दौरान पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान फील्ड में उतरेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के बड़े और अनुभवी नेता हैं, विधानसभा चुनाव में उनका मार्गदर्शन पार्टी को मिलेगा। कैप्टन के अब फिट होने वाले बयान व ढिल्लों का उन्हें पंजाब में पार्टी का सबसे अनुभवी नेता बताने से साफ हो जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतारने का मन बना लिया है। इस दौरान ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में किसानों की तरक्की के बिना सूबे की तरक्की नहीं हो सकती। इसलिए किसान भाजपा के एजेंडे प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्रीय योजनाएं हैं जिन्हें पंजाब की सरकार लागू नहीं कर रही है।
---