Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बंदी सिखों की रिहाई के समर्थन में लुधियाना में टोल प्लाजा दो घंटे रहेगा निशुल्क, आंदोलनकारियों का ऐलान
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सक्रिय कौमी इंसाफ मोर्चा ने 9 जून को लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर दो घंटे तक टोल वसूली बंद रखने का ऐलान किया है। मोर्चे के अनुसार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वाहनों से किसी प्रकार का टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि कई कैदियों को कानूनी पात्रता के बावजूद रिहाई और पैरोल का लाभ नहीं मिल रहा। इसी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। आंदोलन तेज करने की चेतावनी कौमी इंसाफ मोर्चा ने संकेत दिया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। मोर्चा ने 4 जुलाई को पूरे पंजाब में 'रेल रोको' आंदोलन और 15 अगस्त को पंजाब राजभवन के घेराव का कार्यक्रम घोषित किया है। मोर्चा का कहना है कि जब तक बंदी सिखों की रिहाई संबंधी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।