Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 16 Jan : वार्ड नंबर 21 स्थित गांव लोहगढ़ में लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या का समाधान अब शुरू हो गया है। माननीय विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने शुक्रवार को VIP रोड से सनराइज सोसाइटी, लोहगढ़ तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना पर करीब 49.21 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि इसके साथ बारिश के पानी की निकासी के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे। वर्षों से इस मार्ग पर जलभराव और खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ता था। विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के “रंगला पंजाब” के सपने को साकार करने की दिशा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़कों, सीवरेज और अन्य मूलभूत ढांचे को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस सड़क की मांग वे लंबे समय से करते आ रहे थे, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। सड़क निर्माण शुरू होने से सनराइज सोसाइटी सहित आसपास के इलाकों के लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। लोगों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और पंजाब सरकार का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।