Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
युवाओं के लिए खुशखबरी, 13 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा विभिन्न विभागों में 13 हजार पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। आयोग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में हजारों पदों के लिए नए विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर कहा कि भर्ती प्रक्रिया को और अधिक तेज और पारदर्शी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्तियां केवल पद भरने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं और उनके परिवारों के सपनों को साकार करने का अवसर होती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में आयोग ने पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए 46,951 अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया है। इसी दौरान 25 हजार पदों का एक साथ परिणाम जारी किया गया, जो आयोग के इतिहास का सबसे बड़ा परिणाम रहा। हिम्मत सिंह ने कहा कि ग्रुप-सी सीईटी परीक्षा में 13.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 92 प्रतिशत ने परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने इसे सफल आयोजन बताते हुए कहा कि भविष्य में सीईटी को नियमित किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया को और गति दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में युवाओं को अधिक अवसर देने के लिए भर्ती तंत्र को मजबूत किया जाएगा।