Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एक ही रात में दो गाड़ियां उड़ाईं, अहम दस्तावेज भी ले गए चोर जीरकपुर 16 Jan : वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना जीरकपुर क्षेत्र के गांव छत्त और गाजीपुर रोड इलाके से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों से दो गाड़ियां चोरी कर लीं। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव छत्त निवासी तरलोचन सिंह (49) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह निजी नौकरी करता है। उसने अपने भतीजे गौरव से इस्तेमाल के लिए एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा (मॉडल 2022, नंबर PB-10-FQ-0053) ली हुई थी, जो उसके घर के बाहर चारदीवारी के अंदर रोज की तरह खड़ी की गई थी। गाड़ी की चाबी उसके पास ही थी। 11 जनवरी की रात करीब 7:30 बजे गाड़ी खड़ी की गई थी, लेकिन 12 जनवरी की सुबह उठकर देखा तो वाहन मौके से गायब था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात के समय करीब 25 से 30 वर्ष की उम्र के दो अज्ञात युवक गाड़ी चोरी कर एयरपोर्ट की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि क्रेटा के डैशबोर्ड में दूसरी गाड़ियों की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की चेकबुक और एटीएम कार्ड सहित कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे, जो चोरों के हाथ लग गए। इसी रात गाजीपुर रोड, अमोलक एन्क्लेव इलाके से एक सफेद रंग की बोलेरो (मॉडल 2011, नंबर PB-65-N-6738) भी चोरी हो गई। यह गाड़ी फुल चंद निवासी अमोलक एन्क्लेव के नाम पर दर्ज है। पुलिस को आशंका है कि दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी एक ही गिरोह के हो सकते हैं। थाना जीरकपुर पुलिस ने तरलोचन सिंह के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।