Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जीरकपुर में दो मोटरसाइकिलें चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 16 Jan : शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जीरकपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में बादल कॉलोनी, जीरकपुर निवासी योगेश कुमार पुत्र सुधर्शन कुमार ने थाना जीरकपुर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को सुबह करीब 3:30 बजे उसका होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल रंजन प्लाजा, नामदेव डॉक्यूमेंट सेंटर के सामने से चोरी हो गया। चोरी हुआ मोटरसाइकिल काले रंग का है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR-20-AE-2908 है। यह मोटरसाइकिल योगेश के पिता सुधर्शन कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो फिलहाल हिसार (हरियाणा) में रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुए मोटरसाइकिल की बरामदगी की मांग की है। दूसरे मामले में दशमेश कॉलोनी, जीरकपुर निवासी विरेश कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह ने शिकायत दी है कि 11 जनवरी 2026 को उसका स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर PB-91-N-7093) चंडीगढ़ रोड, जीरकपुर स्थित उसके घर के बाहर से चोरी हो गया। यह मोटरसाइकिल भी काले रंग की है। दोनों शिकायतें थाना जीरकपुर के मुख्य अधिकारी द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को सौंपी गईं। शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि दोनों घटनाएं मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित हैं और इनमें अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता है। थाना जीरकपुर पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही चोरी के स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार हो रही वाहन चोरियों से शहरवासियों में रोष और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने की मांग की है।