Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
7,299 रुपये के लिए 19 साल तक अदालत का दरवाजा खटखटाती रही सरकार, हाईकोर्ट ने उठाए सवाल
चंडीगढ़: मात्र 7,299 रुपये के यात्रा भत्ता (टीए) बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद करीब 19 साल बाद आखिरकार समाप्त हो गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार की नियमित द्वितीय अपील को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि यह मामला सुनवाई योग्य ही नहीं था। यह मामला रोहतक के ओपी खन्ना से जुड़ा है, जिन्होंने दिसंबर 1999 से अप्रैल 2002 के बीच किए गए सरकारी दौरों के टीए बिलों के भुगतान के लिए मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप था कि 7,299 रुपये के बिल बिना उचित कारण के रोक दिए गए और उन पर ब्याज भी दिया जाना चाहिए। निचली अदालत से हाई कोर्ट तक लंबी कानूनी यात्रा वर्ष 2006 में सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रोहतक ने ओपी खन्ना का दावा खारिज कर दिया था। इसके बाद जिला अदालत ने 1 फरवरी 2007 को निचली अदालत का फैसला पलटते हुए उनके पक्ष में निर्णय दिया। इसी आदेश के खिलाफ हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अपील दाखिल की, जिससे यह मामला वर्षों तक न्यायिक प्रक्रिया में उलझा रहा। सरकार और याचिकाकर्ता के तर्क सरकार की ओर से दलील दी गई कि टीए बिल बजट की कमी और नियमों पर उठी आपत्तियों के कारण रोके गए थे। वहीं याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि भुगतान अनुचित रूप से लंबित रखा गया। न्याय मित्र ने अदालत को बताया कि सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 102 के तहत 25 हजार रुपये से कम राशि वाले मामलों में दूसरी अपील स्वीकार नहीं की जा सकती, इसलिए सरकार की याचिका ही अमान्य है। हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी Punjab and Haryana High Court ने कहा कि यह मामला कानून की स्पष्ट सीमा के दायरे में आता है। न्यायालय ने माना कि विवादित राशि मात्र 7,299 रुपये है, जो वैधानिक सीमा से काफी कम है, इसलिए नियमित द्वितीय अपील सुनवाई योग्य नहीं है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि छोटे वित्तीय मामलों में वर्षों तक मुकदमेबाजी करना सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है, क्योंकि कई बार विवादित राशि से अधिक खर्च केवल कानूनी प्रक्रिया पर हो जाता है। फैसला इन्हीं आधारों पर हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार की अपील को खारिज कर दिया और 19 साल पुराने इस विवाद पर अंतिम रूप से विराम लगा दिया।