Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Moga: पंजाब में मेयर पद के चुनाव का बिगुल, 8 नगर निगमों में चुनाव, मोगा सीट आरक्षण के दायरे में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, 8 नगर निगमों में जल्द होगा चुनाव
चंडीगढ़: पंजाब में नगर निगम चुनावों के बाद अब मेयर चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य के आठ नगर निगमों में मेयर पदों के आरक्षण को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मोगा नगर निगम में मेयर का पद पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि शेष सात नगर निगमों में मेयर सामान्य श्रेणी से चुना जाएगा। विभाग ने बताया कि 26 मई 2026 को अबोहर, बटाला, बरनाला, बठिंडा, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और साहिबजादा अजीत सिंह नगर नगर निगमों के चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर के चुनाव करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्थानीय निकाय विभाग के अनुसार मेयर पदों का आरक्षण वर्ष 2017 में लागू नियमों और रोस्टर प्रणाली के तहत तय किया गया है। इसी व्यवस्था के अनुसार मोगा नगर निगम का मेयर पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं अबोहर, बटाला, बरनाला, बठिंडा, कपूरथला, पठानकोट और साहिबजादा अजीत सिंह नगर में मेयर पद सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। मंडलायुक्तों को दिए गए आवश्यक निर्देश मेयर चुनाव की प्रक्रिया को लेकर जालंधर, फिरोजपुर, पटियाला, रूपनगर और फरीदकोट के मंडलायुक्तों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा है कि नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेयर चुनाव के लिए विशेष बैठक बुलाई जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आरक्षित श्रेणी वाले नगर निगमों में संबंधित वर्ग के पात्र पार्षद को ही मेयर चुना जाए। साथ ही अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी कानूनी प्रावधानों और प्रशासनिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।