Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कड़ाके की ठंड में मरीजों की राहत के लिए सिविल अस्पताल को भेंट किए हीटर डेराबस्सी 16 Jan : क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक सराहनीय पहल की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्थानीय सिविल अस्पताल डेराबस्सी का दौरा कर अस्पताल प्रशासन को हीटर भेंट किए, ताकि भर्ती मरीजों को ठंड से राहत मिल सके। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय अत्री ने बताया कि सर्दी के मौसम में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया, ताकि मरीजों को ठंड से बचाया जा सके और उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके। डॉ. अत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सीमित संसाधनों के बीच मरीजों की सुविधा का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मेडिकल एसोसिएशन समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मेडिकल एसोसिएशन के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं और डॉक्टरों के सहयोग से सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके आराम और सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी डॉ. रविना सूरी, खजांची डॉ. अश्वनी प्रभाकर, डॉ. पारस सूरी सहित कई अन्य वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद रहे। सभी ने भविष्य में भी सिविल अस्पताल की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की सुविधाओं, आराम और मानवीय जरूरतों का ध्यान रखना भी उनकी प्राथमिकता है। एसोसिएशन की इस पहल की अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने भी सराहना की है।