Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुबाकरपुर में बढ़ी समस्या, प्रशासन की निष्क्रियता पर रोष डेराबस्सी 16 Jan : कस्बा मुबारकपुर के मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बाजार और गलियों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दुकानदार भी खासे परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ते अक्सर टोलियां बनाकर राहगीरों पर हमला कर देते हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और रात के समय काम से लौटने वाले लोगों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन चुकी है। कई बार ये कुत्ते दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। निवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले। जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहा है। मुबाकरपुर के निवासियों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों या एनिमल शेल्टरों में भेजा जाए। साथ ही कुत्तों की नसबंदी की मुहिम को तेज किया जाए, ताकि इनकी संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा बाजारों और रिहायशी इलाकों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जिससे कूड़े के ढेरों पर कुत्ते एकत्र न हों। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोग बिना डर के अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए आ-जा सकें।