Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अभिषेक सूद/भाग सिंह अंटाल घनौर/19 दिसंबर। पंजाब में हुई पंचायत समिति चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता पर मार्केट सोसायटी राजपुरा, घनौर के चेयरमैन सहजपाल सिंह लाडा ने हलका घनौर और शंभू के सभी विजयी उम्मीदवारों को दिल से बधाई दी और हलका विधायक गुरलाल सिंह घनौर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि पंजाबियों द्वारा आम आदमी पार्टी की ईमानदार और जनहितैषी नीतियों पर लगाई गई मुहर है। सहजपाल लाडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की मुहिम को जनता ने पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने ज़मीनी स्तर पर काम करके आम लोगों का भरोसा जीता है, जिसका परिणाम इस जनादेश के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति चुनावों में आप उम्मीदवारों की जीत से गांवों के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विजयी प्रतिनिधि पार्टी की नीति के अनुसार पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे। इस अवसर पर दलजीत सिंह बिल्लू मोही खुर्द, कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह और परविंदर सिंह मोही उपस्थित थे।