Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना में रेल सुरक्षा पर उठे सवाल, नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन का कोच बीच से टूटा
लुधियाना। शनिवार सुबह नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन के साथ एक बड़ा हादसा टल गया, जब स्टेशन से रवाना होते समय ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक टूट गई। कपलिंग टूटने के साथ तेज आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना में एक स्लीपर कोच का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने जैसी स्थिति बनने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर अपने कोचों से बाहर निकलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्हें किसी धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी। हालांकि पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले घटना के कारणों पर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस और कमिश्नरेट पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में कुछ अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन के चलने के दौरान अत्यधिक खिंचाव के कारण कपलिंग टूट सकती है। वहीं दूसरी ओर, कुछ यात्रियों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनने का दावा किया है। रेलवे सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहा है। गौरतलब है कि आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी भी है, जिसके चलते पंजाब में पहले से ही सुरक्षा अलर्ट जारी है। विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम और मार्च आयोजित किए जाने के कारण सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। इसी वजह से पुलिस इस घटना की जांच तकनीकी खामी के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर भी कर रही है। फिलहाल किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और रेलवे प्रशासन द्वारा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।