Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सढौरा में सियासी हलचल तेज, विधायक के पति ने बदला पाला
यमुनानगर: साढ़ौरा से कांग्रेस विधायक रेणु बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हालांकि इस कार्यक्रम से विधायक रेणु बाला दूर रहीं। राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस से बढ़ती दूरी और भाजपा की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव व्यासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता ऋषिपाल और उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इसे भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया है और शेष को भी तय समय में पूरा किया जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जनहित के बजाय राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी, जबकि भाजपा सुशासन और विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां अधिकतम फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर ऋषिपाल द्वारा क्षेत्र के विकास से संबंधित उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। साथ ही साढ़ौरा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की विशेष राशि देने की घोषणा की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, व्यासपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष 1.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से 50 लाख पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।