Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कैथल में मेडिकल स्टोरों की जांच तेज, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
कैथल: जिले में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए हैं। जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल स्टोर्स पर नियमित निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है और अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर हेल्पलाइन और नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी भी प्रदर्शित की जा रही है। सीईओ ने नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित जांच के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को बेहतर उपचार और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। ड्रग कंट्रोल विभाग के अनुसार, पिछले एक महीने में नियम उल्लंघन पर 18 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और एक मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।