Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल, कृष्णलाल पंवार ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान की तारीफ की
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार ने मडलौडा स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। पौधारोपण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृष्णलाल पंवार ने कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती है। जिस प्रकार मां हमें जन्म देकर हमारा पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का कार्य करते हैं। इसलिए मां और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सबसे सुंदर माध्यम एक पौधा लगाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में चलाया जा रहा एक पेड़ मां के नाम अभियान आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और भावनात्मक रूप से जोडऩे का भी कार्य कर रहा है। मंत्री पंवार ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण, भूजल स्तर में गिरावट और बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने गंभीर समस्या बनकर खड़ी हैं। इन चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि एक विकसित और समृद्ध हरियाणा के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखरेख भी उतनी ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में हरियाणा और देश का पर्यावरण और अधिक स्वच्छ एवं हराभरा बन सकता है। विकास एवं पंचायत मंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें और सोशल मीडिया तथा जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार गांवों और शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पंचायतों को भी अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली का विस्तार हो सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। आइए, हम सभी अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाएं और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा भारत बनाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर गांव बोहली के सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार , सं पूर्ण सिंह प्रधान, बुटा सिंह परधानियां , अनिल पंवार व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।