Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन हरकत में, मंत्री ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : शहर में बन रही तीन अवैध कालोनियों के विरुद्ध शिकायत शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल तक पहुंचने पर महानिदेशक शहरी निकाय ने नगर निगम कमिश्नर डॉ पंकज यादव से बिंदुवार रिपोर्ट तलब की है । शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट कॉमरेड पीपी कपूर ने की थी । शिकायतकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने बताया कि उनकी शिकायत पर इस मामले की जांच विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा भी की जा रही है । कपूर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शहर में एक भाजपा विधायक व एक भाजपा सांसद द्वारा जीटी रोड़ मलिक पेट्रोल पम्प के पास दो एकड़ भूमि में व जाटल रोड़ पर नहर के पास चार एकड़ भूमि में अवैध मार्केट बनाई जा रही हैं। यहां पक्की सड़कें बना दी हैं,सीवर पाइप लाइन,पेयजल पाइप लाइन बिछा दी गई है,बिजली के खम्भे लगा दिए हैं । इसी तरह हाली पार्क के सामने ओल्ड कोर्ट रोड़ पर एक पार्क की 3000 वर्ग गज भूमि सहित करीब दो एकड़ भूमि पर आवासीय कालोनी बनाई जा रही है,अवैध निर्माण जारी है। इन अवैध कालोनियों में नगर निगम द्वारा प्लाटों कीप्रॉपर्टी आईडी बना कर व तहसील में रजिस्ट्रियां करवा कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है । लेकिन जिला उपायुक्त व नगर निगम कमिश्नर आदि को बार बार शिकायतें करने के बावजूद नगर निगम पानीपत के कमिश्नर व डीटीपी जितेंद्र नेहरा कोई कारवाई नहीं कर रहे हैं । जबकि गरीब तबके की कालोनियों में रोजाना बुलडोजर चलाए जा रहे हैं । कपूर ने इन तीनों अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त करने,बनाई गई प्रॉपर्टी आईडी रद्द करने,रजिस्ट्रियां रद्द करने व भूमि माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ।