Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
16 जनवरी को डीसी कार्यालय मोहाली का होगा घेराव जीरकपुर 15 Jan : ठेका मुलाजिम यूनियन पीएसपीसीएल की ओर से संघर्ष को तेज करने का एलान किया गया है। इसी कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की कॉल पर 16 जनवरी 2026 को डीसी कार्यालय मोहाली का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी मोहाली सर्कल सचिव एकम सिद्धू ने प्रेस से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राज्य प्रधान बलिहारी सिंह जीरकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ठेका कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी संघर्ष कार्यक्रमों की जानकारी दी। एकम सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर नया बिजली संशोधन कानून लागू करने जा रही है, जिससे पूरे पंजाब को भारी नुकसान होगा। इस कानून के जरिए सरकारी संस्थानों का केंद्रीकरण कर उन्हें निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब की करीब 90 संगठनों ने संयुक्त बैठक कर बिजली विभाग को बचाने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर एक साझा मांग पत्र तैयार किया है। यह मांग पत्र 16 जनवरी को डीसी कार्यालय मोहाली में धरना देने के बाद सौंपा जाएगा। इस मौके पर बलिहारी सिंह, अमनिंदर सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को सरकार की नीतियों से अवगत कराना और आने वाले संघर्षों की रूपरेखा तय करना था। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2026 को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के पुतले फूंके जाएंगे, जबकि 24 जनवरी 2026 को दिर्बा की दाना मंडी में परिवारों और बच्चों के साथ संयुक्त मोर्चे के बैनर तले धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अब सरकारी संस्थानों के निजीकरण की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता और कृषि बीज बिल, लेबर कोड तथा बिजली संशोधन बिल 2025 को रद्द नहीं किया जाता, तब तक जनजागरूकता कार्यक्रम और धरने जारी रहेंगे। इस अवसर पर जोरावर सिंह, सुखविंदर सिंह, रोहित कुमार, गुरतेज सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।