Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: पंजाब सरकार ने दिखाई अनुशासन की ताकत, परीक्षा में असफल दो PCS अधिकारियों को किया गया पदावनत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
PCS अधिकारियों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, अनिवार्य परीक्षा पास न करने पर घटाया गया पद
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अनिवार्य विभागीय परीक्षा पास न करने पर दो पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति के बाद पदावनत कर दिया है। प्रभावित अधिकारियों में प्रोमिला और अमरदीप सिंह शामिल हैं। दोनों को अब अपने मूल विभागों में पूर्व पदों पर सेवाएं देनी होंगी। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रोमिला को फरवरी 2021 में सामान्य प्रशासन विभाग में निजी सचिव के पद से पदोन्नत कर पीसीएस बनाया गया था। नियमों के तहत उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर सिविल सेवा (विभागीय परीक्षा) नियम, पंजाब-2014 के अनुसार विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करनी थी। उन्हें अगस्त 2021, फरवरी 2022, अक्टूबर 2022 और मई 2023 में परीक्षा देने के चार अवसर प्रदान किए गए, लेकिन वह किसी भी प्रयास में सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद दिसंबर 2023 और जून 2024 में दो विशेष (मर्सी) अवसर भी दिए गए, फिर भी वे परीक्षा पास नहीं कर पाईं। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने मूल विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अमरदीप सिंह को सितंबर 2022 में जिला राजस्व अधिकारी के पद से पदोन्नत कर पीसीएस बनाया गया था। उन्हें भी अनिवार्य विभागीय परीक्षा पास करने के लिए अक्टूबर 2022, मई 2023, दिसंबर 2023 और जुलाई 2024 में चार अवसर दिए गए, लेकिन वे चारों बार परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। सरकारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में अमरदीप सिंह को निलंबित भी किया गया था। अब उन्हें भी राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अपने मूल पद पर वापस भेज दिया गया है। पंजाब सरकार के इस निर्णय को विभागीय नियमों के सख्त अनुपालन के रूप में देखा जा रहा है। इससे स्पष्ट संदेश गया है कि पदोन्नति के बाद निर्धारित योग्यता और विभागीय परीक्षाएं पूरी करना अधिकारियों के लिए अनिवार्य है।