Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/4 जून। मोहाली की एनआईए कोर्ट ने आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) से जुड़े तीन कश्मीरी छात्रों को 10 साल की सजा सुनाई है। दोषियों में एक आतंकी जाकिर मूसा का चचेरा भाई भी शामिल है। वहीं, इस मामले में आरोपी रहे सुहैल अहमद भट को कोर्ट पहले ही बरी कर चुकी है। दोषी जाहिद गुलजार, यासिर रफीक भट और मोहम्मद इदरीस शाह कश्मीर के रहने वाले हैं। एक जून को कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया था। आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां सजा सुनाई गई। फिलहाल कोर्ट के आदेश की कॉपी सामने नहीं आई है। सभी दोषी इस समय जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें देश के खिलाफ साजिश रचने, यूएपीए, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट से जुड़े मामलों में दोषी पाया। इन आतंकियों को सीटी इंस्टीट्यूट जालंधर से गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि उनका चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था। हॉस्टल में रहकर बना रहे थे आतंकी साजिश साल 2018 में पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्र आतंकी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इसके बाद 10 अक्टूबर 2018 को पुलिस ने हॉस्टल के एक कमरे में छापा मारकर तीन कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार छात्रों की पहचान जाहिद गुलजार (अवंतीपोरा), यासिर रफीक भट (त्राल) और मोहम्मद इदरीस शाह (पुलवामा) के रूप में हुई थी। यासिर रफीक भट आतंकी जाकिर मूसा का चचेरा भाई है। आरोपियों से एके-47 राइफल, एक माउजर पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस और करीब एक किलोग्राम विस्फोटक पाउडर बरामद हुआ था। 62 गवाह पेश, इनमें तीन आरोपियों के पिता अभियोजन पक्ष ने आरोप साबित करने के लिए 62 गवाहों के बयान दर्ज कराए। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से कोई गवाह पेश नहीं किया गया। कोर्ट ने मामले से जुड़े मुख्य वार्डन कुलवंत सिंह का बयान भी कोर्ट विटनेस के रूप में दर्ज किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष को उस समय झटका लगा, जब उसके तीन अहम गवाह अपने पहले दिए गए बयानों से पीछे हट गए। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें होस्टाइल घोषित कर दिया। इनमें यासिर रफीक भट्ट के पिता मोहम्मद रफीक भट्ट, मोहम्मद इदरीस शाह के पिता अब्दुल कय्यूम शाह और जाहिद गुलजार राथर के पिता गुलजार अहमद राथर शामिल थे। ---