Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Panipat: इग्नू में दाखिले के लिए डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य: डॉ. धर्मपाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी के साथ साथ कर सकते है इग्नू से पढ़ाई : डॉ. धमपाल
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारण से रेगुलर कॉलेज और विश्विद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। जॉब करने वाले कैंडिडेट भी आसनी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते है ऐसे इच्छुक विद्यार्थी जिनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी उनके लिए इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एक उपयुक्त प्लेटफार्म है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशानुसार, ओडीएल /ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है। यूजीसी-डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब प्रत्येक शिक्षार्थी (अंतर्राष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोडक़र) के लिए किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके एक डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है। विद्यार्थी यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल एचटीटीपीएस://डीईबीडॉटयूजीसीडॉटएसीडॉटइन/स्टूडेंटडीईबीआईडी पर जाएं और अपने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी का उपयोग करके डीईबी-आईडी जनरेट करें। यदि आपके पास एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी नहीं है, तो आप डिजीलॉकर एचटीटीपीएस://डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटडीजीलॉकरडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से बना सकते हैं या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएबीसीडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या अपार आईडी से अपनी एबीसी आईडी बना सकते है डीईबी आईडी एक बार जनरेट होने के बाद फिर शिक्षार्थी के जीवन काल के लिए वैध रहेगी। वैध डीईबी-आईडी के बिना, ओडीएल/ओएल कार्यक्रमों में प्रवेश ले पाना संभव नहीं है। सबसे पहले अपना पंजीकरण करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और जमा करें। अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें उसके बाद आवेदन की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और जमा करें। पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें। आपको बता दें इच्छुक विद्यार्थियों को अपना आवेदन जमा करते समय कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। इनमें-स्कैन की गई तस्वीर (100 केबी से कम), स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम),संबंधित शैक्षणिक योग्यता की स्कैन की गई कॉपी (200 केबी से कम), श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी, यदि एससी/एसटी/ओबीसी (200 केबी से कम) इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों की अधिक और विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के लिए आप इग्नू की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन पर जाकर प्राप्त कर सकते है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।