Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने की मशक्कत
नई दिल्ली: नई दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद दमकल विभाग और पुलिस ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में अतिरिक्त वाहनों को भी तैनात किया गया। बचाव अभियान के दौरान बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने घने धुएं और अत्यधिक तापमान के बीच अंदर प्रवेश कर लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कैट्स एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए कुल 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। दमकल विभाग की टीम रेस्टोरेंट के अंदर तलाशी अभियान भी चला रही है, क्योंकि कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने और जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान तथा हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।