Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति पर जोर दिया गया
चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ-साथ बिजली क्षेत्र में होने वाले घाटे को कम करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए बिजली निगमों को नई तकनीकों को अपनाते हुए लक्ष्य आधारित योजनाओं और परियोजनाओं पर तेजी से काम करना होगा, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराई जा सके। हरियाणा निवास में आयोजित समीक्षा बैठक में, जिसमें अनिल विज भी मौजूद रहे, केंद्रीय मंत्री ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी, राजस्व वृद्धि और वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिजली केवल एक सेवा ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण आर्थिक संसाधन भी है, जिसके उत्पादन और वितरण पर भारी लागत आती है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2013-14 में हरियाणा के बिजली निगमों का कुल लाइन लॉस लगभग 34 प्रतिशत था, जिसमें अब उल्लेखनीय कमी आई है। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए मनोहर लाल ने सुधार की गति को और तेज करने के निर्देश दिए और बिजली बिलिंग तथा वास्तविक आपूर्ति के बीच अंतर को न्यूनतम करने पर बल दिया। केंद्रीय मंत्री ने राज्य में प्रीपेड मीटरिंग और स्मार्ट मीटरिंग योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रीपेड मीटर प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए, जिसकी शुरुआत सरकारी कार्यालयों, सरकारी भवनों और सरकारी कर्मचारियों के परिसरों से की जाए। इसके बाद बड़े और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को इससे जोड़ा जाए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में चालू वर्ष के दौरान 2.20 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक करीब 86 हजार सिस्टम लगाए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए, ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों के बिजली खर्च में भी कमी आ सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की मांग है और इसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।