Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
प्री-एसआईआर मैपिंग के लिए प्रशासन सक्रिय, 7 जून को जिले में व्यापक स्तर पर कैंप
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मौजूदा मतदाताओं की मैपिंग के लिए प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (प्री-एसाआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तेज़ बनाने के उद्देश्य से 7 जून 2026 (रविवार) को जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह विशेष कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने पोलिंग बूथों पर उपस्थित रहकर मौजूदा मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ मैपिंग का कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिए हैं कि वे विशेष कैंप की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों और उनके बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलएज) के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी कैंप के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण करें तथा बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की नियमित जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे 7 जून को स्पेशल कैंप के लिए पोलिंग स्टेशन की बिल्डिंग खुली रखें, ताकि वोटर्स को किसी भी तरह की परेशानी न हो। आशिका जैन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष अभियान में सहयोग करें और अपने संबंधित पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर मतदाता सूची की मैपिंग करवाएं।