Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब का टैक्स कलेक्शन में दबदबा, जीएसटी ग्रोथ 14.59% पहुंची
चंडीगढ (Naren Danu): पंजाब ने जीएसटी संग्रह के मामले में मई 2026 में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 14.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्य का सकल जीएसटी संग्रह बढ़कर 2,400.52 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 2,094.81 करोड़ रुपये था। उन्होंने बताया कि एक साल में राज्य के जीएसटी संग्रह में 305.71 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देशभर में जहां औसत वृद्धि लगभग 3.2 प्रतिशत रही, वहीं पंजाब ने 14.59 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। वित्त मंत्री के अनुसार, कर चोरी पर सख्ती और बेहतर प्रवर्तन के चलते यह बढ़ोतरी संभव हुई है। स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स (SIPU) की कार्रवाई में मई माह के दौरान 182.69 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया और 178.76 करोड़ रुपये की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि विभाग ने 85.4 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग रैकेट का भी खुलासा किया है, जिसमें लुधियाना की एक फर्म के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि फर्जी फर्मों और नकली बिलों के जरिए 15.56 करोड़ रुपये का गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिया गया था। सरकार ने कहा है कि फर्जी बिलिंग और कर चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।