Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर कानूनी कार्रवाई की शुरुआत, नोटिस भेजा
मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने कथित रूप से फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को कानूनी नोटिस भेजा है। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म सलमान खान से जुड़े चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही है, जिस पर अभी अदालत में सुनवाई जारी है। सलमान खान की कानूनी टीम का कहना है कि इस फिल्म से उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है और यह लंबित न्यायिक प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकती है। नोटिस में फिल्म से जुड़ी सभी गतिविधियों को तत्काल रोकने की मांग की गई है। इसके साथ ही अक्षय पांडे से सार्वजनिक माफी की भी मांग की गई है। आरोप लगाया गया है कि फिल्म के प्रचार में सलमान खान के नाम और छवि का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया। नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगें पूरी न होने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले पर फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।