Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: हरियाणा में फ्यूल माफिया पर सरकार की नजर, सरकार ने असामान्य बिक्री पर कसा शिकंजा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
असामान्य बिक्री पर कार्रवाई, पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप
चंडीगढ़: Haryana में डीजल और पेट्रोल की असामान्य बिक्री को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। संबंधित विभागों को ऐसे मामलों की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में ईंधन की असामान्य खपत सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ईंधन का अवैध भंडारण या दुरुपयोग हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ बड़े उपभोक्ता और परिवहन संचालक तेल विपणन कंपनियों (OMCs) से सीधे ईंधन लेने के बजाय खुदरा पंपों से बड़ी मात्रा में खरीद कर रहे हैं। इससे न केवल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि राजस्व को भी नुकसान की आशंका जताई गई है। सरकारी आदेश में यह भी सामने आया है कि बिना कैलिब्रेशन वाले टैंकरों के जरिए ईंधन की राज्य सीमाओं के बाहर ढुलाई के संकेत मिले हैं, जो पेट्रोलियम कानूनों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि बिना वैध बिल, डिलीवरी चालान और विस्फोटक सुरक्षा प्रमाणपत्र के ईंधन ढोने वाले टैंकरों की सघन जांच की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम व पेट्रोलियम नियंत्रण आदेशों के तहत कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद और अंबाला जैसे सीमावर्ती जिलों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन जिलों में पुलिस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर 24 घंटे चेक पोस्ट और निगरानी व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। सरकार ने तेल कंपनियों और जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे बिक्री के आंकड़ों की निगरानी करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आपूर्ति व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखा जाएगा।